News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Tuesday, February 6, 2024

डॉ अनुभूति चौहान स्वावलंबी भारत अभियान मेरठ प्रांत की सह संयोजक मनोनीत

-  14 जिलों में महिला स्वावलंबन के लिए करेंगे कार्य: डॉ अनुभूति चौहान

मेरठ। स्वावलंबी भारत अभियान आरएसएस मेरठ प्रांत की बैठक परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में संपन्न हुई। जिसमें स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय विचार विभाग प्रमुख एवं राष्ट्रीय सह समन्वयक स्वावलंबी भारत अभियान के डॉ राजीव कुमार ने अरुणोदय संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी डॉ अनुभूति चौहान को मेरठ प्रांत की सह संयोजक पद के लिए मनोनीत किया। इस दौरान स्वदेशी जागरण मंच से डॉक्टर पंकज शर्मा को जिला समन्वयक और गौरव शर्मा को मेरठ महानगर समन्वयक का पदभार मिला।

डॉ राजीव कुमार ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच ने कुछ अन्य 14 संगठनों के साथ मिलकर देश को स्वरोजगार के माध्यम से पूर्णतयः  रोज़गारयुक्त बनाने का संकल्प किया है। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ अनुभूति चौहान ने कहा कि आज देश में बढ़ती बेरोजगारी भारत को परम वैभव पर ले जाने के लिए बाधक साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों से मैं समाजसेविका के रूप में कार्य कर रही हूं और इसी को साथ में लेकर युवाओं एवं महिलाओं को स्वावलंबन की ओर अग्रसर करने में प्रतिबद्ध रहूंगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here