News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Friday, March 22, 2024

एमआईटी में पांच दिवसीय इंस्पायर इंटर्नशिप साइंस सम्पन

एमआईटी में पांच दिवसीय इंस्पायर इंटर्नशिप साइंस का समापन

-उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 विद्यार्थियों को किया सम्मानित 



मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा संचालित पांच दिवसीय इंस्पायर इंटर्नशिप साइंस का समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में एमआईटी के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, निदेशक डॉ आलोक चौहान, बीटेक निदेशक डॉ सोमेंद्र शुक्ला, प्राचार्य डॉ हिमांशु शर्मा और डॉ गौरव शर्मा ने विज्ञान शिविर में भाग लेने वाले 160 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं विज्ञान किट देकर सम्मानित किया गया। पांचवे दिन दिल्ली यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री विभाग की प्रोफेसर डॉ रिता कक्कड़ और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मैथमेटिक्स विभाग से प्रोफेसर डॉ रामजी लाल ने विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिये।

चेयरमैन विष्णु शरण ने विष्णु शरण ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी है। भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां संस्कृति और शिक्षा एक साथ चलती हैं। विद्यार्थियों को देश हित के लिए कार्य करना चाहिए।

इस दौरान इंटर्नशिप विज्ञान शिविर में निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सीएबी इंटर कॉलेज से अंकित सोनी, एमआईईटी पब्लिक स्कूल से ध्रुव मित्तल, नवभारत विद्यापीठ इंटर कॉलेज से नुकांश,कृष्णा,मयंक,आरजी कॉलेज से काजल सैनी,कृतिका जैन,सीएबी इंटर कॉलेज से राजा चौहान,दीपांशु राठी को सम्मानित किया गया। विश्व जल दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सेट बीके महेश्वरी इंटर कॉलेज से प्रथम स्थान पर नाज़, दूसरे स्थान पर बीके महेश्वरी शहरीन, तीसरे स्थान पर सीएबी इंटर कॉलेज से दीपांशु राठी रहे। रोहिणी गोला ने विज्ञान एवं अंधविश्वास पर प्रैक्टिकल करवाया। अंधविश्वास में छुपे विज्ञान को बच्चों को बताया। इस अवसर पर फार्मेसी प्रिंसिपल डॉ नीरज कांत शर्मा,सुमित राणा, सपना देशवाल,रितिमा,अजय चौधरी,सोनल अहलावत, डॉ गौरव शर्मा का योगदान रहा।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here