मेरठ। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भारत सरकार द्वारा परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पांच दिवसीय इंस्पायर इंटर्नशिप साइंस कैंप के दूसरे दिन 150 छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से गणित विभाग के प्रोफेसर डॉ एमडी शर्मा और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से फिजिक्स विभाग के प्रोफेसर डॉ बीरपाल सिंह ने व्याख्यान दिया। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से गणित विभाग के प्रोफेसर डॉ एमडी शर्मा ने कहा की फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी आदि विषयों में प्रयोग गणित के बिना संभव नहीं है। जितने भी प्रयोग किये जाते हैं वे गणित के ज्ञान के कारण ही सफल होते हैं। रसोईघर से लेकर अंतरिक्ष तक गणित की आवश्यकता है। प्रोफेसर डॉ बीरपाल सिंह ने भौतिक विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा की भौतिकी वैज्ञानिक अध्ययन का एक व्यापक क्षेत्र है जिसमें विभिन्न अवधारणाएँ, सिद्धांत और सिद्धांत शामिल हैं। फिजिक्स, केमिस्ट्री और कंप्यूटर लैब में प्रैक्टिकल कराकर सभी विद्यार्थियों को जानकारी दी। मंच संचालन डॉ सपना देशवाल ने किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ हिमांशु शर्मा,डॉ गौरव शर्मा,अजय चौधरी,रितिमा,सोनल अहलावत,सुमित राणा,हर्ष राठी,अखिल गौतम,मनोज अग्रवाल,अनुज कुमार मौजूद रहे।
Tuesday, March 19, 2024
Home
/
मेरठ
/
इंस्पायर इंटर्नशिप साइंस कैंप के दूसरे दिन फिजिक्स एवं गणित के प्रोफेसर ने दिया व्याख्यान
इंस्पायर इंटर्नशिप साइंस कैंप के दूसरे दिन फिजिक्स एवं गणित के प्रोफेसर ने दिया व्याख्यान
About NewsUP 24x7
Newsup24x7 is an online news portal where you can find all the important and trending news near about you.
मेरठ
Labels:
मेरठ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment