News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Thursday, March 7, 2024

नारी शक्ति व त्याग का स्वरूप, इसके बिना सृष्टि की कल्पना नहीं : डॉ अजय कुमार

 इंद्रप्रस्थ कॉलेज में महिला उद्यमियों का सम्मान,महिला उद्यमियों हुई एकजुट

साहिबाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज टीबीआई फाउंडेशन द्वारा महिला उद्यमियों की सफलता पर उद्यमी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मर्सी इपाओ जॉइंट सेक्रेटरी एमएसएमई, संस्थान के निदेशक डॉ अजय कुमार, मोहन नारायण, वाईस चैयरमेन पुनीत अग्रवाल, सीईओ टीबीआई फाउंडेशन प्रियंका गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की मुख्य संयोजक एवं टीबीआई फाउंडेशन की सीईओ प्रियंका गुप्ता ने बताया की कार्यक्रम में 4 इन्वेस्टर,100 महिला एंटरप्रेन्योर और 50 से अधिक महिला उद्यमियों को सशक्त महिला उद्यमी पुरस्कार दिया गया। शार्क टैंक से 3 महिला एंटरप्रेन्योर ने अपनी सफलता की कहानी बताई। इस दौरान पैनल डिस्कशन में स्टार्टअप को आगे बढ़ाने एवं विभिन्न समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा हुई। इस चार इन्वेस्टर पीयूष गोयल को फाउंडर एंजेल बे, गगन भाई क्रिस्ट कैपिटल, आकिब हुसैन , मनीष खुराना डायरेक्टर इनोवेटिव कैपएडवाइजर ने महिला उद्यमियों को इन्वेस्टमेंट के गुर सिखाए और इन्वेस्ट करने का भी आश्वासन दिया। शार्क टैंक से राखी खेरा, अनु मीणा, राशि खन्ना, रेखा अत्री,श्रीपर्ण चक्रवर्ती, सोनिया खुराना ने अपने उद्यम की सफल कहानी सभी को बताई।ओनडीसी से तान्या मदान, एनएसआईसी से विजयता गौतम ने विभिन्न जानकारी को साझा किया।
निदेशक डॉ अजय कुमार ने कहा कि समाज के दो पंख है एक स्त्री व दूसरा पुरुष यह दोनों पंख समान होंगे तभी समाज, देश व राष्ट्र का विकास होगा। नारी का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते है। हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। नारी के बिना सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती। धर्म ग्रंथों में नारी को शक्ति, समर्पण और त्याग का स्वरूप माना है। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here