मेरठ। एमआईईटी के स्कूल ऑफ एजुकेशन द्वारा चार दिवसीय आर्ट एंड एस्थेटिक्स कार्यशाला का समापन किया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए क्राफ्ट आइटम्स को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इस कार्यशाला में सभी छात्र-छात्राओं ने बॉटल आर्ट,झरोखा आर्ट, मंडला आर्ट, मिनिएचर हाउस,पेबल आर्ट आदि आर्टिकल्स को बनाना सीखा। समापन समारोह में आयोजित प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि एमआईईटी के वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल,विशिष्ट अतिथियों में डीन एकेडमिक डॉ संजीव सिंह ,रजिस्ट्रार संजय वशिष्ट, विभूति शंकर, प्रियंक शर्मा आदि ने सभी छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। प्राचार्य डॉ सचिन कौशिक ने सभी छात्र-छात्राओं को वर्कशॉप में किए गए कार्य की उपयोगिता को समझाया तथा उनका मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन कोऑर्डिनेटर मयंक वर्मा ने किया। कार्यशाला में निशा,शिप्रा,सोनम,दिव्याशी,पूजा प्रथम स्थान पर रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग के शिक्षक मयंक वर्मा, रजनीश कौशल, प्रवेश कुमार आदि का सहयोग रहा।
Thursday, March 7, 2024
एमआईईटी में आर्ट्स एंड एस्थेटिक्स कार्यशाला सम्पन्न
About NewsUP 24x7
Newsup24x7 is an online news portal where you can find all the important and trending news near about you.
मेरठ
Labels:
मेरठ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment