News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Saturday, March 30, 2024

MIT/ 9 छात्रों का 4.03 लाख रुपये सालाना पैकेज पर चयन

मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित MIT में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें मुथूट ग्रुप ने बीबीए के 8 और बीकॉम के 1 छात्र सहित कुल 9 छात्रों का अंतिम चयन किया।

इस चयन प्रक्रिया में मुथूट ग्रुप नई दिल्ली के एचआर मैनेजर अमित बहुगुणा ने अपने सहयोगी टीम के साथ साक्षात्कार के द्वारा छात्रों की प्रतिभा का परीक्षण किया। अंत में एचआर इंटरव्यू के बाद एमआईटी के 8 छात्र-छात्राओ का फाइनल चयन किया गया। छात्रों को 4.03 लाख वार्षिक पैकेज पर चयन किया। एमआईटी के चेयरमैन विष्णु शरण,वाईस चैयरमेन पुनीत अग्रवाल ,प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर सोनल मिश्रा,प्रिंसिपल डॉ हिमांशु शर्मा,डायरेक्टर डॉ अलोक चौहान, बी.टेक डायरेक्टर डॉ सोमेंद्र शुक्ला ने चयनित सभी छात्र-छात्राओ के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here