News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Saturday, March 30, 2024

एमआईईटी के स्कूल ऑफ एजुकेशन विभाग में 5 दिवसीय स्काउटिंग एंड गाइडिंग शिविर शुरू



मेरठ। एमआईईटी के स्कूल ऑफ एजुकेशन विभाग में 5 दिवसीय स्काउटिंग एंड गाइडिंग शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमआईईटी ग्रुप के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, डायरेक्टर डॉ बृजेश सिंह, डीन एकेडमिक डाॅ सजीव सिंह, प्राचार्य डॉ सचिन कौशिक एवं स्काउट गाइड ट्रेनर मनमोहन कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान शिविर संचालक मनमोहन कुमार जी के द्वारा छात्र-छात्राओं को स्काउटिंग एंड गाइडिंग के नियम, प्रार्थना, राष्ट्रीय गान, झंडा गीत आदि से अवगत कराया गया। 

एमआईईटी ग्रुप के चेयरमैन विष्णु शरण के द्वारा छात्रों को स्काउटिंग गाइडिंग शिविर के व्यापारिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि इस प्रकार के शिविर छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास एवं जीवन कौशलों का ज्ञान कर छात्रों में शारीरिक, बौद्धिक एवं सामाजिक भावनाओं का विकास करने सहयोग प्रदान करते हैं। 

इस अवसर पर डॉ. सचिन कौशिक ने स्काउट एवं गाइड शिविर का महत्व समझाते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में सहायक होते हैं तथा उन्हें बेहतर नागरिक बनने के लिए समाज के प्रति जिम्मेदारी एवं कर्तव्य निभाने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर विभाग के प्राचार्य डॉ सचिन कौशिक एवं अन्य शिक्षक मयंक वर्मा, प्रवेश कुमार,  रजनीश कौशल आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here