News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Wednesday, March 27, 2024

MIT/ एनएसएस इकाई द्वारा मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, दिलाई शपथ


मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एनएसएस इकाई द्वारा मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि गणतंत्र का निर्माण हमारे मतदान के द्वारा होता है। हमे अपने विवेक,सजगता के साथ अपने मत का इस्तेमाल करना चाहिए,क्योंकि हमारा वोट देश के निर्माण में हमारी सहभागिता को सुनिश्चित करता है। हमारा एक एक वोट मूल्यवान है जो मतदाता है, उन्हे  मतदान अवश्य करना चाहिए। इस दौरान छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति शपथ दिलाई गई। एमआईटी के प्राचार्य डॉ हिमांशु शर्मा,एनएसएस कोऑर्डिनेटर असीम रिज़वी,एचआर सोनल अहलावत, रितिमा मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here