News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Wednesday, March 27, 2024

MIET SCHOOL में कक्षा 1 व 2 के बच्चों का अभिनंदन समारोह आयोजित

मेरठ। मवाना रोड स्थित एमआईईटी पब्लिक स्कूल में कक्षा 1 व 2 के बच्चों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन विष्णु सरन,स्कूल निदेशक अजय बंसल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यह कार्यक्रम कक्षा 1 एवं 2 के बच्चों की पदोन्नति के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। 

इस दौरान कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इसके अलावा पेरेंट्स ओरिएंटेशन का भी आयोजन किया गया, जिसके तहत अभिभावकों को अपने बच्चों का भविष्य कैसे संवारें और उनके अंदर छिपी प्रतिभा को कैसे निखारें इसकी जानकारी दी गई।

स्कूल निदेशक अजय बंसल ने कहा कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए अभी से ही बच्चों में संस्कार विकसित करना जरूरी है। तभी बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राइमरी विंग की प्रधानाध्यापिका स्वाति यादव, समन्वयक सोनिका चितौदिया और प्री-प्राइमरी विंग के सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here