News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Sunday, April 28, 2024

भरत सिंह मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट सम्पन

मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय भरत सिंह मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का समापन हो गया। टूर्नामेंट में जूनियर और सीनियर वर्ग में 15 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में सीनियर वर्ग में कुलवंत किलर्स विजेता, मोमोज टीम दूसरे और स्टबन बास्केट टीम तीसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में एमआईटी बॉलर्स विजेता,मेरठिया टीम दूसरे और एमआईईटी बॉलर्स तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान टूर्नामेंट के आयोजक विपिन कुमार, प्रेरणा सिंह,अर्जुन सिंह और राहुल मलिक ने विजेता टीम को 11 हज़ार रुपए कैश, दूसरे विजेता को 7 हज़ार रुपए कैश और तीसरी विजेता टीम को 4 हज़ार रुपए कैश इनाम के तौर पर दिए। इस अवसर पर फैकल्टी कोऑर्डिनेटर सोनल अहलावत, रितिमा,सुमित राणा,देव मलिक का योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here