मेरठ। जिस प्रकार शिक्षा की दुनिया नवीनतम तकनीकी रुझानों की ओर बढ़ रही है, उसी अनुरूप आधुनिक युग से कदम से कदम मिलाते हुए एमआईईटी कॉलेज में नवीनतम प्रौद्योगिकी नवाचारों और अविष्कारों को अपने कॉलेज पाठ्यक्रम से जुड़ने का प्रयास पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रहा है। मौजूदा प्रौद्योगिकी और बाजार के रुझानों के अनुरूप छात्रों के समांतर मेलजोल को ध्यान में रखते हुए एमआईईटी कॉलेज के तत्वाधान में डेवलपर्स और प्रोग्रामर कंपनी सी शार्प कॉर्नर और एमआईईटी के बीच समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू) का आदान प्रदान किया। सी शार्प कॉर्नर की ओर से सी शार्प इंडिया के निदेशक भास्कर दास और एमआईईटी के कैंपस निदेशक प्रो डॉ एस.के सिंह के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। इस अवसर पर सी शार्प कॉर्नर से बबीता बेनीवाल,अतुल गुप्ता,तनिष्का, एमआईईटी से निदेशक ड़ॉ बृजेश सिंह,प्लेसमेंट डायरेक्टर आकांक्षा अग्रवाल,डीन सीएस आईटी डॉ अंकुर सक्सेना, शैलेंद्र सिंह, रोहित अग्रवाल, प्रवीण चक्रवर्ती आदि मौजूद रहे।
Tuesday, April 9, 2024
एमआईईटी और सी शार्प कॉर्नर का एमओयू साइन
About NewsUP 24x7
Newsup24x7 is an online news portal where you can find all the important and trending news near about you.
मेरठ
Labels:
मेरठ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment