मेरठ। परतापुर बाईपास स्तिथ मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के छात्रों को जागरूक करने हेतु स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी अमरीश कुमार,स्वयं मीडिया निदेशक आशीष गौतम,एमआईईटी ग्रुप के चेयरमैन विष्णु शरण अग्रवाल,वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, निदेशक डॉ सोमेंद्र शुक्ला ,प्राचार्य डॉ हिमांशु शर्मा ने सरस्वती माँ के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। जिला विकास अधिकारी अमरीश कुमार द्वारा मतदाताओ द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा लोकतंत्र मे हम सबकी अहम जिम्मेदारी है सभी 18 वर्ष के युवा अपना नाम निर्वाचन नामावली मे दर्ज कराते हुए अपनी वोटर आईडी अवश्य बनाये। मतदान हमारा अधिकार है, हमें इसका प्रयोग जरूर करना चाहिये। अपने सम्बोधन में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गयी। उन्होने कहा अधिक मतदान से अच्छे जन प्रतिनिधि की सम्भावना बढ जाती है।
Wednesday, April 10, 2024
एमआईटी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
About NewsUP 24x7
Newsup24x7 is an online news portal where you can find all the important and trending news near about you.
मेरठ
Labels:
मेरठ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment