मेरठ। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं चुनावी भागीदारी (स्वीप) कार्यक्रम के तहत एमआईईटी ने स्वयं मीडिया के सहयोग से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि सीडीओ नूपुर गोयल ने छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी, 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा से मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाएं। उनको ईवीएम मशीन की उपयोगिता तथा लोकतंत्र में मत व मतदान का महत्व भी बताया। इसके अलावा नोटा के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान सीडीओ ने मतदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल,कैंपस डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ एसके सिंह, डीन सीएस आईटी डॉ अंकुर सक्सेना,डीएसडब्ल्यू हनी तोमर,अजय चौधरी,स्वयं मीडिया के निदेशक आशीष गौतम रहे।
Wednesday, April 10, 2024
सीडीओ ने एमआईईटी के छात्रों को मतदान की शपथ दिलाई
About NewsUP 24x7
Newsup24x7 is an online news portal where you can find all the important and trending news near about you.
#देहरादून। #मेरठ
Labels:
#देहरादून। #मेरठ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment