इस दौरान शिविर में अहिंसा सोशल कमेटी,एनएसएस इकाई,रेडियो मेरठ 89.6 एफएम, प्यारेलाल जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक, कैंपस अड्डा भी पार्टनर है।
मेरठ। पीएनबी के 130वें स्थापना दिवस के अवसर पर एमआईईटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। रक्तदान शिविर के संयोजक अजय चौधरी ने बताया कि ने कहा रक्तदान सबसे बड़ा महादान है, जिससे अनेक जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। इसलिए जरूरतमंद लोगों की मदद करने के इच्छुक लोग आज सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक एमआईईटी में रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदान कर सकते हैं। पंजाब नेशनल बैंक के सर्किल हेड बद्री विशाल सिंह ने कहा कि पीएनबी का गौरवशाली इतिहास रहा है और हम समाज के साथ जुड़कर समाजसेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
.png)
No comments:
Post a Comment