News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Saturday, April 20, 2024

सीएस एआई और एमएल विभाग में दो दिवसीय त्रिकोण हैकथॉन का शुभारंभ

मेरठ। एमआईईटी के सीएस एआई और एमएल विभाग द्वारा शनिवार को दो दिवसीय त्रिकोण हैकथॉन का शुभारंभ किया।टेक्निकल कार्यक्रम का उद्घाटन कैंपस डायरेक्टर प्रो डॉ एसके सिंह, डायरेक्टर डॉ बृजेश सिंह, डीन सीएस आईटी डॉ अंकुर सक्सेना, डॉ रामवीर सिंह और प्रो प्रदीप पंत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ. रामवीर सिंह ने बताया कि त्रिकोण एक तकनीकी प्रतियोगिता है जिसमें हैकाथॉन, आइडियाथॉन और इनक्यूबेशन का समावेश है। यह बहुआयामी कार्यक्रम आगामी टेक्नोक्रेट्स को अपने कोडिंग कौशल, आइडिया जेनरेशन और कार्यान्वयन को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। कार्यक्रम एसीआईसी मेरठ फाउंडेशन और इनक्यूबेशन फॉर्म द्वारा प्रायोजित है। स्वजा रोबोटिक्स, ऐपवार्स टेक्नोलॉजीज, एआई डेवलपर्स कम्युनिटीज, एक्सेल जियोमैटिक्स, एथइंडिया, टेक्सशिला आदि प्रौद्योगिकी आधारित कंपनियां  तकनीकी सहायता प्रदान कर रही हैं। कार्यक्रम में मेरठ एवं आसपास से इंजीनियरिंग संस्थानों के 125 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कैंपस निदेशक प्रोफेसर डॉ. एसके सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच दूरियां मिटेंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ उद्योग जगत का भी ज्ञान होगा। इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू हनी तोमर, मोहित कुमार, अनामिका सिंह, शैलेंद्र सिंह, कुंवर बाबर अली, मोहिनी सिंह, आमिर सोहेल, उमेश कुमार आदि का योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here