News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Saturday, April 20, 2024

अजय चौधरी को प्राइड ऑफ मेरठ अवार्ड से किया सम्मानित

मेरठ। यूपी फिल्म्स फोटो जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन मेरठ द्वारा 23वें प्रतिष्ठित फिल्म मीडिया अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन मेरठ कैंट स्थित एक होटल में किया गया। कार्यक्रम में 31 प्रमुख हस्तियों को प्राइड ऑफ मेरठ अवॉर्ड से सम्मानित किया। जिसमे उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ़ जर्नलिस्ट के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अजय चौधरी को पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्राइड ऑफ़ मेरठ अवार्ड दिया गया। यह सम्मान मुख्य अतिथि मशहूर गजल व फ़िल्मी गायक मनहर उधास, कार्यक्रम मुख्य संयोजक शमशेर सिंह, संयोजक विजय भोला,अध्यक्ष ज्ञान दीक्षित द्वारा दिया गया। यह सम्मान मिलने से पत्रकार जगत में ख़ुशी के लहर दौड़ गयी। कार्यक्रम में मशहूर कव्वाली गायक सलीम रजा व जीनत बानो की कव्वाली आकर्षण का केंद्र रहेगी। अजय चौधरी पत्रकारिता एवं समाजसेवा में 17 वर्ष से योगदान दे रहे है। पत्रकारिता के हित में कार्य करने हेतु सदैव तत्पर रहते है। सम्मान मिलने पर मेरठ और आसपास के जिलों से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here