News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Monday, April 22, 2024

अहमदाबाद में इसरो के चेयरमैन ने एमआईईटी टीम को किया सम्मानित

मेरठ। अंतरिक्ष विभाग, इसरो और इन-स्पेस के संयुक्त प्रयास से अहमदाबाद में कैनसैट इंडिया स्टूडेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एक सैटेलाइट तैयार कर ड्रोन की मदद से आसमान में 800 मीटर की ऊंचाई से लॉन्च करना था। इस दौरान एमआईईटी टीम समेत देशभर से 25 टीमों ने हिस्सा लिया। एमआईईटी के छात्रों की टीम पथिक ने संस्थान स्थित सैट लैब में सिलेंडर आकार की सैटेलाइट तैयार की है। प्रतियोगिता के दौरान जब छात्रों ने 800 मीटर की ऊंचाई से ड्रोन की मदद से सैटेलाइट लॉन्च किया, तो सभी संचार स्थिरता और पैरामीटर ठीक दिखे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर एमआईईटी की टीम पथिक को इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ, इन-स्पेस अंतरिक्ष विभाग के चेयरमैन डॉ पवन 

गोयनका ने प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। टीम में नकुल सिंह, अनस, रोहित आर्यन, शिवम, प्रफुल्ल, हर्षवर्द्धन, हर्ष, नवनीत और शिक्षिका नेहा मित्तल शामिल रहीं। इस अवसर पर एमआईईटी के चेयरमैन विष्णु सरन, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, कैंपस डायरेक्टर प्रो डॉ एसके सिंह, निदेशक डॉ बृजेश सिंह, डॉ नेहा मित्तल ने बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here