News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Wednesday, April 24, 2024

ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा 27वें स्टूडेंट मैनेजमेंट गेम का शुभारंभ




मेरठ। एमआईईटी के एमबीए विभाग में ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा तीन दिवसीय 27वें स्टूडेंट मैनेजमेंट गेम "चाणक्य" का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एआईएमए के उपनिदेशक एससी त्यागी, प्रबंधक प्रदीप कुमार, एमआईईटी कैंपस निदेशक प्रोफेसर डॉ. एसके सिंह, एचओडी डॉ. मधुबाला शर्मा, डॉ. प्रियंका डालमिया, डीएसडब्ल्यू हनी तोमर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस दौरान दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के प्रबंधन संस्थानों की 36 टीमों के 146 प्रतिभागियों ने मैनेजमेंट गेम में भाग लिया। जिसमें शोभित यूनिवर्सिटी, एफआईटी मवाना रोड, एमएसएम कॉलेज, मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आदि संस्थानों के छात्र थे।

मैनेजमेंट गेम में 3 राउंड होंगे। जिसमें से जीतने वाली 4 टीमें सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचेंगी। फाइनल राउंड दिल्ली के इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज 1 मई 2024 में होगा। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मधुबाला शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में एमबीए, पीजीडीएम पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने भाग लिया है। किसी भी छात्र से कोई फीस नहीं ली गई है। सभी विद्यार्थियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिये जायेंगे। इस अवसर पर रॉकी सचान, निशा शर्मा, प्रियंका डालमिया, डीन डॉ संजीव सिंह और मीडिया हेड अजय चौधरी रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here