News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Saturday, April 27, 2024

एमआईईटी में 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के बायोटेक्नोलॉजी एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग में 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसका विषय जैव प्रौद्योगिकी और सूक्ष्म जीव विज्ञान में विशेषज्ञता प्रशिक्षण रहा। इस दौरान शिक्षकों को हैंड्स ऑन ट्रेनिंग द्वारा रिसर्च से जुड़े प्रयोग के बारे में बताया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों जैसे जैव प्रौद्योगिकी, मॉलेक्युलर बायोलॉजी, जेनेटिक इंजीनियरिंग, बायो इनफॉर्मेटिक्स, सूक्ष्म जैव प्रौद्योगिकी, इंडस्ट्रियल बायोटेक्नोलॉजी, इम्यूनोलॉजी से संबंधित तकनीकियों का बारीकी से ज्ञान प्राप्त किया। ट्रेनिंग समापन के अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ असद आमिर ने छात्रों को उच्च शिक्षा एवं रिसर्च के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 50 छात्र छात्राओं ने ट्रेनिंग कर सर्टिफिकेट प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में विभाग से डॉ हिरदेश कुमार, डॉ दिव्या चौधरी, डॉ सोनिया शर्मा, डॉ शिप्रा चौधरी, डॉ सुबीर कुमार, डॉ अंजली राठी, अदिति, आकांक्षा, डॉ रजनी, डॉ रीना, रॉबिन एवं डॉ रेखा यादव का योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here