News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Saturday, April 27, 2024

मेरठ इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में भारत सिंह मेमोरियल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में भारत सिंह मेमोरियल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। शुभारंभ कैंपस निदेशक डॉ आलोक चौहान, निदेशक डॉ सोमेंद्र शुक्ला, प्राचार्य फार्मेसी डॉ नीरज कांत शर्मा, चीफ प्रॉक्टर नीरज प्रताप सिंह,अजय चौधरी ने किया। 

इस दौरान अंडर 19 में 7 टीम और सीनियर में 8 टीमों ने भाग लिया। प्राचार्य डॉक्टर हिमांशु शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय टूर्नामेंट में प्रथम विजेता को 11 हज़ार रुपए कैश, दूसरे विजेता को 7 हज़ार रुपए कैश और तीसरी विजेता को 4 हज़ार रुपए कैश इनाम के तौर पर दिए जाएंगे। 15 टीमों के बीच में मैच आयोजित हुए, जिनमें से 6 टीमें सेमीफाइनल में पहुंची है। इस अवसर पर छात्र कोऑर्डिनेटर लक्ष्य, सिद्धार्थ पवार और फैकल्टी कोऑर्डिनेटर हिमांशु सिरोही, प्रवेश कुमार का योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here