News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Saturday, April 5, 2025

चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की 2329वीं जयंती पर मेरठ में भव्य सभा का आयोजन

मेरठ। आज 5 अप्रैल को सैनी फार्म हाउस, मीनाक्षीपुरम, मेरठ में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान जी की 2329वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं प्रेरणादायक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इस कार्यक्रम का संचालन राकेश सैनी ने किया।

सभा के मुख्य अतिथि, कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद चौधरी राजकुमार सैनी ने सम्राट अशोक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह को उनके आदर्शों का अनुसरण करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अशोक महान केवल एक शासक नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और अखंडता के प्रतीक थे। साथ ही उन्होंने अति पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर संघर्ष करते रहने का आह्वान किया।

पूर्व पार्षद सुशील सैनी ने सम्राट अशोक के शासनकाल की विशेषताओं का वर्णन करते हुए बताया कि उन्होंने किस प्रकार देश को 'अनेकता में एकता' के सूत्र में बांधा। वहीं एडवोकेट रविन्द्र सैनी ने कहा कि अशोक महान ने विखंडित भारत को एकजुट कर अखंड भारतवर्ष की स्थापना की, जो आज विभाजित होकर पाकिस्तान, बांग्लादेश, तिब्बत समेत लगभग 32 देशों में बंट चुका है।

सभा के दौरान मुख्य अतिथि चौधरी राजकुमार सैनी को महात्मा फुले दंपत्ति के छायाचित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें लखीराम सैनी, सुदेश सैनी खाता, मास्टर सुशील, डॉ. बलराम सैनी, सूबेदार रमेश सैनी, अशोक सैनी, हेमंत गुजर, नवीन सैनी, अभिमन्यु त्यागी, जगन सैनी और खेमचंद सैनी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम की पूर्णता सम्राट अशोक महान के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक एकता को बल देने के संकल्प के साथ की गई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here