मेरठ। मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) द्वारा 16 और 17 मई 2025 को एक भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘ICRAPAM-2025 (International Conference on Recent Advances in Pure and Applied Mathematics)’ का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों रूपों में) में आयोजित होगा और इसमें गणित के शुद्ध व अनुप्रयुक्त क्षेत्रों में हालिया शोध और नवाचारों पर चर्चा की जाएगी।
इस सम्मेलन का आयोजन एप्लाइड साइंस व कंप्यूटर एप्लिकेशन विभाग द्वारा किया जा रहा है। सम्मेलन में देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त गणितज्ञ और शिक्षाविद शामिल होंगे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रो. एबरहार्ड मालकोवस्की (जर्मनी/सर्बिया), डॉ. आयनूर साहिन (तुर्की), प्रो. ताकानोरी इबाराकी (जापान), प्रो. वेस्ना वेलिक्कोविक (सर्बिया), डॉ. वकील ए. खान (एएमयू), डॉ. जाविद अली (एएमयू), प्रो. मोहम्मद याह्या अब्बासी (जामिया मिलिया इस्लामिया), डॉ. इज़हार उद्दीन (जामिया), प्रो. शिव राज सिंह (सीसीएसयू) तथा प्रो. मुकेश कुमार शर्मा (सीसीएसयू, मेरठ) प्रमुख हैं।
सम्मेलन संयोजक डॉ. मोहम्मद अरशद, कंप्यूटर एप्लिकेशन विभाग (MIT), ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य गणित के विविध क्षेत्रों में शोध कर रहे विद्वानों और छात्रों को एक वैश्विक मंच प्रदान करना है, जहां वे विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर सकें। सम्मेलन में फंक्शनल एनालिसिस, वेवलेट थ्योरी, ऑप्टिमाइजेशन, ग्राफ थ्योरी, कोडिंग, डिफरेंशियल इक्वेशंस आदि विषयों पर विमर्श होगा।
सम्मेलन में भाग लेने हेतु शोधकर्ता और प्रतिभागी 13 मई तक सार संक्षेप (Abstract) भेज सकते हैं, जबकि 15 मई तक पंजीकरण की अंतिम तिथि रखी गई है। पहले 100 पंजीकृत प्रतिभागियों को निःशुल्क आवास की सुविधा दी जाएगी।
पंजीकरण लिंक: https://forms.gle/EJFPk3zpj8efCA269
संपर्क:
डॉ. मोहम्मद अरशद,
सहायक प्रोफेसर एवं संयोजक, ICRAPAM-2025
मोबाइल: 9058122356, 7536886349, 8439592195
ईमेल: icrapan2025@mitmeerut.ac.in
यह सम्मेलन न केवल गणितज्ञों के लिए एक शैक्षणिक अवसर होगा, बल्कि छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत भी बनेगा।

No comments:
Post a Comment