News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Friday, June 27, 2025

आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो ने आयोजित की 'मॉक पार्लियामेंट'


तुषार ठाकुर| सीनियर रिपोर्टर । मेरठ।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा "25 जून – आपातकाल के काले अध्याय का 50वां वर्ष" पूर्ण होने के अवसर पर एक संभाग स्तरीय मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ स्थित अटल सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री, वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के. पी. सिंह मालिक द्वारा दीप प्रज्वलन एवं उद्बोधन के साथ हुआ। उन्होंने युवाओं को लोकतंत्र की रक्षा में सजग भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन विमल शर्मा, भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंद्र सोम, प्रवासी प्रदेश मंत्री दीपक मल पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंकुर कुशवाह एवं जिलाध्यक्ष भाजयुमो मोहन किनोनी सहित अनेक गणमान्य नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का कुशल संचालन वीनस शर्मा ने किया, जिन्होंने पूरे सत्र को अनुशासित और प्रभावशाली तरीके से आगे बढ़ाया।

'मॉक पार्लियामेंट' के माध्यम से युवाओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप में समझा और आपातकाल के ऐतिहासिक सन्दर्भों को रेखांकित किया। कार्यक्रम में युवाओं ने विपक्ष और सत्ता पक्ष की भूमिका निभाते हुए समसामयिक विषयों पर प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि लोकतंत्र की रक्षा केवल इतिहास को जानने से नहीं, बल्कि सक्रिय भागीदारी से होती है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here