आरएसएस प्रचारकों ने छात्रों को बताया भारत का गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम की गाथा
इस अवसर पर प्रचारक (मेरठ महानगर) मनु देव ने विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को संबोधित करते हुए भारत के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने अंग्रेज़ी शासनकाल के दौरान हुए अत्याचारों और भारतीयों के संघर्षों का विस्तृत उल्लेख करते हुए युवाओं को राष्ट्रभक्ति और आत्मबल से ओतप्रोत होने का संदेश दिया।
आरएसएस टीम के अन्य प्रमुख सदस्य—शेखर पुंडीर (सह विद्यार्थी प्रमुख), सुनील बंसल (महानगर विद्यालयीन प्रमुख) तथा विनय (नगर प्रचार प्रमुख) भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।
यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा, डॉ. संजय माथुर (डीन–छात्र कल्याण) एवं डॉ. पंकज शर्मा (विभागाध्यक्ष) के मार्गदर्शन और देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। सभी ने इस प्रेरणादायी सत्र के लिए आरएसएस टीम और कॉलेज प्रशासन का आभार व्यक्त किया तथा इसे अत्यंत उपयोगी एवं मार्गदर्शक अनुभव बताया।

No comments:
Post a Comment