News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Sunday, January 11, 2026

लोहिया नगर में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मेड़ा प्रशासन उदासीन

मेरठ। लोहिया नगर स्थित सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के समीप के ब्लॉक की मुख्य सड़क पर सीवर और नालियों की समुचित निकासी न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल गया है। इससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव की स्थिति लगातार बनी रहने से राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों का जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हो गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से इस समस्या की जानकारी मेरठ विकास प्राधिकरण (मेड़ा) के अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सड़क पर फैला गंदा पानी न केवल आवागमन में बाधा बन रहा है, बल्कि संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ा रहा है।
सबसे अधिक परेशानी सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को हो रही है। बच्चे गंदे पानी से बचते हुए स्कूल पहुंचने को विवश हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, क्षेत्र में रहने वाले लोगों का कहना है कि बदबू और जलभराव के कारण उनका घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस संबंध में कई बार संबंधित विभागों में शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन अब तक किसी भी अधिकारी द्वारा कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई। प्रशासन की उदासीनता से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
क्षेत्रवासियों ने मेड़ा प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर सीवर और नालियों की सफाई कराने तथा स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here