सत्रों में शिक्षा के माध्यम से युवा सशक्तिकरण, नैतिक मूल्यों, सकारात्मक सोच और सामाजिक उत्तरदायित्व पर विशेष बल दिया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की और स्वामी विवेकानंद के विचारों के प्रति गहरी रुचि दिखाई। कार्यक्रम का समापन स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा व्यक्तिगत एवं राष्ट्रीय विकास में योगदान देने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
मेरठ। एमआईईटी द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की जयंती को उत्साह और सामाजिक दायित्व की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर इंटर कॉलेज, गांव पांचली खुर्द, कनोहर लाल इंटर कॉलेज, मेरठ तथा मदर इंडिया इंटर कॉलेज, जानसठ रोड, मुजफ्फरनगर में प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का संचालन डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. हनी तोमर, चीफ प्रॉक्टर राणा तोप सिंह पुंडीर एवं राहुल कुमार ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों और युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, चरित्र निर्माण, राष्ट्रभक्ति और समाज सेवा की भावना विकसित करना रहा। वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के प्रेरक संदेश “उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया और छात्रों को लक्ष्य के प्रति निरंतर समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

No comments:
Post a Comment