News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 31, 2026

एमआईटी में एआईएमए मैनेजमेंट क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 20 स्कूलों के 425 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

 केएल इंटरनेशनल स्कूल की टीम रही प्रथम, एमआईईटी स्कूल ने हासिल किया तीसरा स्थान; एआई, एक्सेल और टैली प्राइम की दी गई जानकारी



मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के मेरठ बिजनेस स्कूल की ओर से शनिवार को ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) मैनेजमेंट क्विज प्रतियोगिता के रीजनल राउंड और ‘कॉम्फिएस्टा-2026’ का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ और आसपास के करीब 20 स्कूलों के 425 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में केएल इंटरनेशनल, वेद इंटरनेशनल, सेंट थॉमस, एनएएस इंटर कॉलेज, बालेराम, नवभारत, विद्या मंदिर, डीएन कॉलेज और गार्गी गर्ल्स सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी शामिल हुए। नई दिल्ली से आए एआईएमए प्रतिनिधि आशु सिकरी और प्रदीप कुमार ने अपनी टीम के साथ क्विज प्रतियोगिता का संचालन किया।

प्रतियोगिता चार चरणों में आयोजित हुई। पहले चरण में 80 टीमों का चयन किया गया, जबकि अगले चरणों में 40 और 18 टीमों के बाद अंतिम तीन टीमों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में केएल इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर भी केएल इंटरनेशनल स्कूल की टीम रही, जबकि एमआईईटी स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान एआई इंटीग्रेशन इन बिजनेस, एक्सेल ट्रिक्स और टैली प्राइम पर विशेष गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक व्यावसायिक तकनीकों और कॉमर्स के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रतियोगिता कक्षा 11वीं और 12वीं के सभी संकायों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी।

इस अवसर पर एमआईटी के प्रिंसिपल डॉ. हिमांशु शर्मा, मेरठ बिजनेस स्कूल के डीन डॉ. अंकुर गोयल और बीबीए विभागाध्यक्ष हिमानी मिश्रा का विशेष सहयोग रहा। संस्थान के चेयरमैन विष्णु शरण अग्रवाल, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल और बरखा अग्रवाल ने सफल प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here