News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Wednesday, December 4, 2019

आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को दी छात्रवृति

सहारनपुर के उद्योगपति वीके जैन और साथ में चेयरमैन विष्णु शरण

समाज के गणमान्य लोगों ने बढ़ाया हाथ

न्यूज़ यूपी 24X7 |मेरठ| पढ़ाई में अव्वल और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को पिश्तिया विद्या उषा ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु शरण ने पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति दी । इस छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन मेरठ बागपत बाईपास क्रॉसिंग स्थित मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में किया गया। इस दौरान एमआईईटी कॉलेज के 12 मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को 30  हज़ार रुपए की छात्रवृत्ति दी गई। 10 छात्रों को पिश्तिया विद्या उषा ट्रस्ट द्वारा छात्रवृत्ति दी गई और 2 छात्रों को समाज के गणमान्य लोगों ने छात्रों की आर्थिक स्थिति को देखकर पढ़ाई सुचारू रखने के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाएं।

आर्थिक रूप से कमजोर छात्र ग्रुप  


इस अवसर पर सहारनपुर के उद्योगपति वीके जैन ने एक छात्र को 30  हज़ार रुपए की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद करी। वही मेरठ शहर के बीजेपी महानगर उपाध्यक्ष पवन मित्तल ने एक बच्चे को छात्रवृत्ति दी।

बीजेपी महानगर उपाध्यक्ष पवन मित्तल और साथ में चेयरमैन विष्णु शरण


पिश्तिया विद्या उषा ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु शरण ने बताया कि वर्ष 2014 में महसूस किया कि जो बच्चे पढ़ाई में अव्वल और आर्थिक रूप से कमजोर हैं तथा उन्हें समाज कल्याण से भी किसी कारणवश छात्रवृत्ति नहीं मिल पायी है, अतः ऐसे छात्र धन के अभाव में पढ़ाई जारी नहीं रख पाते हैं। इस प्रकार के छात्रों की आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए पिश्तिया विद्या उषा ट्रस्ट का गठन किया गया। जो उन छात्रों की मदद करती है, जो आर्थिक रूप से कमजोर है ।  

पिश्तिया विद्या उषा ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु शरण और डीन एकेडमिक डॉ डीके शर्मा

वर्ष 2018 बेच के 12 बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। छात्रवृत्ति पाकर छात्रों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गयी। वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल ने समाज के गणमान्य लोगों को छात्रों की मदद करने के लिए धन्यवाद किया। इसी अवसर पर एमआईईटी कॉलेज के डायरेक्टर डॉ मयंक गर्ग, डीन एकेडमिक डॉ डीके शर्मा, गौरव गोयल, अजय चौधरी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here