News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Monday, June 22, 2020

भाजपा को घोटालेबाजों की सरकार बता कांग्रेस ने उठाया सवाल, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन









न्यूज़ यूपी 24x7।मेरठ। संपादक अजय चौधरी। प्रदेश की भाजपा सरकार को घोटालेबाजों की सरकार बता कांग्रेस ने यूपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू के आह्वान पर सोमवार को दर्जनों कांग्रेसी नेताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अवनीश काजला के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी नेताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। अवनीश काजला ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार घोटालेबाजों की सरकार बन गई है। प्रदेश के 69 हजार युवाओं के साथ शिक्षक भर्ती में घोटाला करके सरकार ने उनके रोजगार छीन लिए हैं। वहीं, जूता-मोजा घोटाला और पशुधन घोटाले जैसे अन्य कई घोटाले भी प्रदेश सरकार के मंत्रियों पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। 

कांग्रेस नेताओं ने इन घोटालों को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा आरोपियों के खिलाफ अब तक की गई कार्यवाही पर जवाब मांगा। उन्होंने राज्यपाल के नाम सौंपे ज्ञापन में इन सभी घोटालों की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने और घोटालों में शामिल आरोपियों को तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here