News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Tuesday, July 6, 2021

"मिशन पिंक हेल्थ" मेरठ कार्यकारिणी का हुआ गठन, दिलाई शपथ

 

महिलाओं का आत्मसम्मान, आत्मनिर्भर, शिक्षित एवं सशक्त बनाना " मिशन पिंक हेल्थ" प्रोजेक्ट का उद्देश्य :- डॉ एमके बंसल

                                       

NEWS U.P | Editor Ajay Chaudhary
मेरठ। आईएमए मुख्यालय द्वारा संचालित प्रोजेक्ट मिशन पिंक हेल्थ मेरठ ब्रांच कार्यकारिणी का स्थापना समारोह आईएमए हॉल में हुआ। उत्तर प्रदेश आईएमए अध्यक्ष डॉ एम के बंसल ने कहा कि एक नया कार्यक्रम "मिशन पिंक हेल्थ" शुरू किया है जिसमें हम लड़कियों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता पर ध्यान केंद्रित करने के लिए शिक्षित कर रहे हैं। इस मिशन का उद्देश्य किशोरियों के सामान्य स्वास्थ्य में सुधार लाना और एनीमिया को दूर करना है। भारत में गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं सहित 50% से अधिक महिलाएं एनीमिक हैं, भारत में यूनिसेफ की एक रिपोर्ट के अनुसार 15 से 49 वर्ष की आयु में तीन में से एक महिला कुपोषित है।

आईएमए मिशन पिंक हेल्थ का उद्देश्य पर उन्होंने कहा कि किशोर अवस्था के शारीरिक, भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक पहलुओं पर वैज्ञानिक अद्यतन द्वारा किशोर स्वास्थ्य में सुधार - यानि भविष्य की माताएँ। किशोरों को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए वेलकम द गर्ल चाइल्ड के महत्व को फैलाने के लिए मासिक धर्म स्वास्थ्य स्वच्छता जागरूकता,बाल यौन शोषण की रोकथाम (गुड टच/बैड टच जागरूकता, सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ कॉलेज, गांव, गैर सरकारी संगठन और अन्य संगठन  में जागरूकता वार्ता आयोजित करना। 
आईएमए मेरठ अध्यक्ष डॉ अनिल कपूर मिशन पिंक हेल्थ, अध्यक्ष डॉ रेनू भगत एवं डॉक्टर हिमानी अग्रवाल सचिव ने भी मिशन पिंक के विषय में कई महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डाला।

अंत में डॉक्टर एम के बंसल ने मिशन पिंक हेल्थ की कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई l 
अध्यक्ष डॉ रेनू भगत,सचिव डॉक्टर हिमानी अग्रवाल,सह अध्यक्ष डॉक्टर चारू गर्ग, डॉक्टर नलिनी मित्तल,संयुक्त सचिव निशी गोयल, डॉक्टर संगीता, डॉ निशा जैन,डॉ मोनिका तोमर,
कार्यकारिणी समिति डॉक्टर सुधि कामबोज, डॉक्टर अंजु रस्तोगी, डॉक्टर मनीषा त्यागी, डॉ  गीता जैन, डॉक्टर प्रिंसी बंसल,डॉक्टर नीति राणा एनजीओ से श्रीमती अनुभूति चौहान,डॉक्टर उमंग अरोरा, डॉ अमित उपाध्याय, डॉक्टर शांति स्वरूप आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here