News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Monday, July 12, 2021

सपा के प्रवक्ता IP सिंह पर FIR:लखनऊ के व्यापारी ने कहा- घर से अगवा कर ले गए

 

सपा के प्रवक्ता IP सिंह पर FIR:लखनऊ के व्यापारी ने कहा- घर से अगवा कर ले गए, पिटाई करने के बाद कनपटी पर लगा दी पिस्टल, 34 लाख के ब्याज के लिए जान से मारने का प्रयास

पीड़ित का आरोप- एक घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया, विभूतिखंड कोतवाली में हत्या के प्रयास का केस दर्ज

 



समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आईपी सिंह के खिलाफ एक व्यापारी ने लखनऊ के विभूतिखंड कोतवाली में हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में केस दर्ज करवाया है। आईपी सिंह के साथ उनके भाई मनोज और एक अन्य साथी पर भी वारदात में शामिल होने का आरोप है।


ब्याज पर लिए थे 34 लाख

सुशांत गोल्फ सिटी निवासी कारोबारी अवधेश सिंह के मुताबिक कुछ समय पहले उन्होंने व्यापार के लिए आईपी सिंह से 34 लाख रुपए ब्याज पर उधार लिए थे। जिसका ब्याज वह समय पर दे रहे थे। कोरोना के दौरान लॉकडाउन होने से करोबार ठप हो गया था। इसकी वजह से वह ब्याज नहीं दे पा रहे थे। चार महीने का ब्याज बाकाया हो गया था। अवधेश के मुताबिक उन्होंने आईपी सिंह से अक्टूबर तक की मोहलत मांगी थी।

घंटे तक बंधक बनाकर रखा

व्यापारी का आरोप है कि रविवार को आईपी सिंह, उनके भाई मनोज, परिचित उदय यादव और एक अन्य व्यक्ति घर पहुंच गए। असलहे के बल पर उन्हें जबरन गाड़ी से आईपी सिंह अपने ठिकाने पर ले आए। जहां उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित मुताबिक आईपी सिंह के इशारे पर बाकी लोगों ने पर उनकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर जान से मारने की धमकी दी। करीब एक घंटे तक अवधेश को बंधक बना कर रखा गया। अवधेश के मुताबिक उन्हें कमरे में बंद करने के बाद बाकी लोग कहीं चले गए थे। मौका पाकर वह भाग निकले और विभूतिखंड कोतवाली पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर सपा प्रवक्ता और उनके साथियों पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।



No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here