News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Monday, October 4, 2021

मेरठ के लावड में चुनाव से पहले एकजुट हुआ अति पिछड़ा वर्ग


मेरठ। लावड के राजाराम मंडप में अति पिछड़ा वर्ग की वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमे पाल, प्रजापति, सैनी तथा कश्यप और अन्य पिछड़ा समाज ने भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी अमरपाल सैनी जी ने सरधना विधानसभा में अति पिछड़ा वर्ग को एक झंडे के तले इखट्टा होने का आव्हान किया और राज्य सरकार पर अति पिछड़ा वर्ग की अनदेखी करने का आरोप लगाया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवीण पाल प्रधान दशरथपुर ने आगामी विधानसभा चुनाव में इस अति पिछड़ा समाज से प्रत्याशी लड़ाने की बात कही और सरकार पर  अति पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट रविन्द्र मौजीपुरिया ने पिछले 10 वर्षों में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा अति पिछड़े समाज की राजनैतिक उपेक्षा क्यो हुई? कारण सहित समझाई और नए सिरे से समाज को आगे बढ़ने के लिए विजय सूत्र प्रेषित कर प्रेरित किया साथ ही क्षेत्रीय विधायक द्वारा जनता जनार्दन के शोषण से सम्बंधित बाते बताई कि कैसे विधायक प्रतिनिधि सुविधा शुल्क ले कर काम करते है, और कैसे समाज को डरा धमकाकर उत्पीड़न करते है। 




ऑल इंडिया सैनी समाज के अध्यक्ष अरविन्द सैनी ने बताया कि गत वर्षों में भाजपा संगठन में कैसे पूरे अति पिछड़े समाज को हासिये पर कर दिया जिसके कारण समाज को राजनैतिक रूप से बहुत बड़ी हानि हुई है, यदि हम लोग अभी भी नही सम्भले तो इसका दुष्परिणाम भविष्य में समाज के सम्मुख होगा। कार्यक्रम में सरधना विधानसभा क्षेत्र से आए गणमान्य लोगो ने एकजुट होकर क्षेत्रीय विधायक के विरुद्ध नारा लगाया "वोट हमारा राज तुम्हारा नही चलेगा - नही चलेगा " कार्यक्रम का संचालन राजू सैनी ने किया।  

कार्यक्रम में आगामी दिनों में अति पिछड़ा समाज का बड़ा सम्मेलन करने की घोषणा की। कार्यक्रम में राजेन्द्र गडीना, अनिल फौजी महल, रामकिशोर पाल, लाल सिंह सैनी , मुरारीलाल आर्य , बिजेंद्र पाल, संतवीर कश्यप, सुभाष कश्यप, सुभाष सैनी खाता,रामपाल सैनी, किरणपाल प्रधान ,राहुल पाल, दीपक पाल, प्रिंस सैनी, आदि मौजूद रहे ।



No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here