News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Tuesday, December 28, 2021

कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ, एवं किसान इसकी आत्मा- डॉ0 सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह

-वेंक्टेश्वरा किसान सम्मान समारोह एवं किसान स्वास्थय संगौष्ठी-2021
-अमरोहा, मेरठ, हापुड, बिजनौर, सम्भल के 256 ग्राम प्रधानो एवं प्रगतिशील किसान भाईयों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित
-किसान स्वास्थय बीमा की तर्ज पर सस्ते उपचार एवं किसी भी ऑपरेशन के लिए वेंक्टेश्वरा ने जारी किये ’’किसान हैल्थ कार्ड’’
-कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ, एवं किसान इसकी आत्मा- डॉ0 सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह
-वेंक्टेश्वरा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसान भाईयों के लिए सबसे सस्ती दरो पर सभी उपचार उपलब्ध- डॉ0 राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय।

मेरठ/गजरौला। आज राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एवं वी0जी0आई0 मेरठ के संयुक्त तत्वाधान में वेस्ट यू0पी0 के मेरठ, अमरोहा, हापुड, सम्भल, बिजनौर आदि के 250 से अधिक ग्राम प्रधानो एवं प्रगतिशील किसान भाईयों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ0 बलराज सिंह एवं डॉ0 सी0पी0 कुशवाहा की टीम ने किसान भाईयों को मौसम की फसलो गेंहू व सरसो को पाले एवं अन्य बिमारियों से बचाने के उपायो पर विस्तृत चर्चा करते हुए किसानो की आय को दोगुना करने के तरीको को विस्तार से समझाया। 
वेंक्टेश्वरा संस्थान के डॉ0 लालबहादुर शास्त्री केन्द्रीय सभागार में आयोजित ’’वेंक्टेश्वरा किसान सम्मान समारोह एवं किसान स्वास्थय संगौष्ठी-2021 का शुभारम्भ वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी, कुलपति डॉ0 पी0के0 भारती, डॉ0 एन0के0 कालिया, सी0ई0ओ0 अरशद इकबाल आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
अपने सम्बोधन मे समूह चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि ने कहा कि भारत जैसे दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोकतांत्रिक देश की पूरी अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है एवं देश का सम्मानित अन्नदाता किसान भाई इसकी अन्तरआत्मा है। हम आपके अच्छे स्वास्थय की कामना करते है एवं आपको सम्मानित करते हुए आज हम स्वयं को गौरान्वित महसूस कर रहे है। 
विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति एवं विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के वाईस चेयरमैन डॉ0 राजीव त्यागी ने बताया कि आदरणीय समूह चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि की दूरदर्शी सोच ’’अन्तोदय तक स्वास्थय सेवाऐं’’ को आगे बढाते हुए विम्स हॉस्पिटल ने ’’किसान स्वास्थय बीमा’’ की तर्ज पर ’’वेंक्टेश्वरा किसान स्वास्थय कार्ड’’ लाँच किया है। वेंक्टेश्वरा किसान स्वास्थय कार्डधारक सभी किसान भाई विम्स हॉस्पिटल में विभिन्न प्रकार के उपचार एवं ऑपरेशन पश्चिम उत्तर प्रदेश में सबसे कम दरो पर विश्वस्तरीय मशीनों एवं अनुभवी चिकित्सको द्वारा करा सकते है। यह कार्ड अपना आधार कार्ड दिखाकर संस्थान से ’’निशुल्क’’ प्राप्त किया जा सकता है। इसके बाद विभिन्न जनपदो से आये 256 सम्मानित किसान भाईयों एवं ग्राम प्रधानो को संस्थान प्रबन्धन ने शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ0 पीयूष पाण्डे, निदेशक रिसर्च डॉ0 राकेश यादव, मेरठ परिसर निदेशक डॉ0 प्रभात श्रीवास्तव, एडमिशन निदेशक अलका सिंह, डॉ0 मोहित शर्मा, डॉ0 उमेश, डॉ0 वर्षा, मारूफ चौधरी, अरूण गोस्वामी, डॉ0 सी0पी0 कुशवाह, साकेत बर्मन, विशाल शर्मा, बालाजी मल्लयप्पन एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here