News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Friday, December 10, 2021

अरूण सागर बने उपजा के मेरठ महानगर संयोजक



मेरठ। एन.एच 58 परतापुर बाईपास स्थित रेडियो मेरठ 89.6 एफएम यू.पी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) मेरठ द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अरुण सागर को महानगर संयोजक मनोनित किया। इस दौरान नवनियुक्त महानगर संयोजक अरूण सागर को सभी पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर बधाई दी। 

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने मनोनयन पत्र अरूण सागर को सौंपा। यह मनोनयन उ.प्र के प्रांतीय अध्यक्ष जी.सी श्रीवास्तव और प्रांतीय महामंत्री राधेश्याम लाल कर्ण की सहमति से किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि अरुण सागर के महानगर संयोजक बनने पर संगठन उचाइयों पर पहुंचेंगा। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, मुख्य उपाध्यक्ष पवन शर्मा, जिला संगठन महामंत्री राजू शर्मा, महानगर संयोजक अरूण सागर, महानगर मंत्री अविनाश भारती, मनोज, आरजे सुमित, आरजे तन्वी, आरजे पीयूष मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here