News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Monday, February 14, 2022

वेंक्टेश्वरा योद्धा मिलिट्री एवं पुलिस ट्रेनिंग अकादमी ने दीप जलाकर पुलवामा हमले मे शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि






मेरठ।  राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के तत्वाधान में संचालित डिफेन्स एवं पुलिस करियर एकेडमी वेंक्टेश्वरा योद्धा मिलिट्री एवं पुलिस ट्रेनिंग अकादमी में पुलवामा अटैक की तीसरी बरसी पर  इस हमले में मारे गये 40 सीआरपीएफ जवानों को नमन करते हुए दीये जलाकर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसके साथ ही देश के एक दर्जन से अधिक विख्यात कवियों ने एक साथ जुड़कर अपनी देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाएं सुनाकर उनके फूल अर्पित किये।


श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के सरदार पटेल ऑडिटोरियम में आयोजित पुलवामा अटैक की श्रद्धांजलि सभा एवं कवि सम्मेलन“ का शुभारंभ समूह चेयरमैन डॉ सुधीर गिरि, प्रति कुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी, कुलपति प्रो पीके भारती, वियम्पा के सीईओ कर्नल अमरदीप त्यागी, परिसर निदेशक डॉ प्रभात श्रीवास्तव आदि ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्जवलित करके किया। चेयरमैन डॉ सुधीर गिरि ने कहा कि मातृभूमि से बढ़कर कोई महबूब नही होता, इसलिए देश भक्ति एवं देश प्रेम सबसे बडा वेलेन्टाईन है। हम अपने अमर जवानों के श्रणी है एवं वैंक्टेश्वर योद्धा एकेडमी पूरे देश के साथ उनकी श्रद्धा सुमन अर्पित करता है।


 कार्यक्रम को प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी एवं सीईओ कर्नल अमरदीप त्यागी ने भी संबोधित किया। इसके बाद आयोजित ऑनलाईन कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे देश के लाडले कवि डॉ दिनेश रघुवंशी ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि मै अपने हर तराने में हमेशा गाऊंगा तुमको, वहां सीमा पर अपने साथ लेकर जाऊंगा तुमको। है जब तक सांस सीने में तिरंगे है कसम तेरी, लिपटकर आऊंगा तुझमे या फिर बताऊंगा तुझको। 

भारतीय सेना के पूर्व सैनिक एवं मेरठ के विख्यात कवि डॉ ईश्वर चंद गम्भीर ने कहा अगर आंखे तरेरी, फिर तो आंखे काढ देंगे हम, किये अनुबंध जो अब तक सभी को फाड देंगे हम। हमारी देश भक्ति पर जरा भी शक नही करना जहां सोचा नही तूने तिरंगा गाड़ देंगे हम। उत्तराखंड के वरिष्ठ कवि डॉ गोपाल नारसन ने कहा कि “देश के लिए जो कुर्बान हो गये, सच में वो महान हो गये। मां भारती के ये लाडले, भारत रत्न के हकदार हो गये।

 कवि सम्मेलन को वरिष्ठ कवि डॉ योगेन्द्र नाथ शर्मा अरूण, डॉ  किसलय सैनी, कवयित्री डॉ  मंजू सैनी, रामकिशन चेतन, जावेद फारूकी, डॉ एसएस तन्हा आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ  पीयूष पांडेय, निदेशक अकादमी डॉ राकेश यादव, निदेशक एडमिशन अलका सिंह,डॉ संजय तिवारी, निदेशक दीपक कुमार, निदेशक ब्रजपाल सिंह , कैप्टन आरबी ढाका, विकास कौशिक, स्वाति काम्बोज, पूजा सिंह, अंजना, नेहा, ज्योति, आरती, चीनू, डॉ संजय तिवारी, तरू सिंघल, विश्वास त्यागी,  मिडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here