News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Thursday, June 16, 2022

आजादी का अमृत महोत्सव प्रदर्शनी नौचंदी मेले में बनी आकर्षण का केंद्र, लोगों की उमड़ी भीड़

मेरठ। Editor Ajay Chaudhary। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर मेरठ के प्रसिद्ध नौचंदी मेले में 'आजादी का अमृत महोत्सव' शीर्षक से ही आयोजित प्रदर्शनी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस प्रदर्शनी में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का जीवंत इतिहास देखा जा सकता है। स्वतंत्रता सेनानियों और स्वतंत्रता आंदोलन के दुर्लभ फोटोग्राफ्स प्रदर्शनी में देखे जा सकते हैं।

प्रदर्शनी में उन स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में भी दिखाया गया है, जिन के बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिलती थी। इस में आप उन आंदोलनों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जो 1857 की क्रांति के आधार बने। स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस आजाद भारत का सपना देखा था, केंद्र सरकार कैसे उनके सपनों को साकार कर रही है, इसे सरकार की पिछले 8 वर्ष की उपलब्धियों के माध्यम से प्रदर्शनी में देखा जा सकता है। इतना ही नहीं प्रदर्शनी में पारंपरिक और डिजिटल माध्यमों का समन्वय भी देखने को मिलता है। वर्चुअल रियलिटी और ऑगमेंटेड रियलिटी के माध्यम प्रदर्शनी में सरकारी नीतियों को दिखाया गया है।

प्रदर्शनी में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जिनमें देशभक्ति के गीतों के साथ साथ लोक नृत्य प्रस्तुत किए जा रहे हैं। साथ ही क्विज के माध्यम से बच्चों से देशभक्ति के सवाल पूछे जाते हैं। जिनमें बच्चों की खासी रूचि देखी जा रही है।

प्रदर्शनी की सराहना करते हुए स्थानीय सांसद राजेंद्र अग्रवाल जी ने अपने वक्तव्य में लिखा है "देश की आजादी की लड़ाई को दर्शाने वाली यह प्रभावशाली प्रदर्शनी है। साथ ही, आजाद भारत के निर्माण का विश्वास जगाने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के आठ वर्षों की उपलब्धियों का भी प्रदर्शन यहां किया गया है। प्रदर्शनी देखने योग्य है।"

प्रदर्शनी का आयोजन केन्द्रीय संचार ब्यूरो, (CBC) नई दिल्ली, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया गया है। प्रदर्शनी पूरी मेला अवधि तक चलेगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here