News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Tuesday, December 13, 2022

अन्तरविद्यालयी एवं राष्ट्रीय खेलो में वेंक्टेश्वरा का दबदबा/ दो गोल्ड के साथ वेंक्टेश्वर के खिलाड़ियो ने जीते सात पदक

वेंक्टेश्वरा के एमबीए की छात्रा एवं रस्साकशी के भारतीय टीम की कप्तान अन्तर्राष्टीय खिलाड़ी अजहा खान ने टग ऑफ वार में जीता गोल्ड 

खेलो इण्डिया-जीतो इण्डिया अभियान द्वारा देश के लिए अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करेगा वेंक्टेश्वरा-डॉ सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह 




मेरठ। वेंक्टेश्वरा के फिजिकल एजूकेशन के छात्र नरेन्द्र कुमार ने एथलेटिक डेकाथलन इवेन्टस में जीता गोल्ड मेडल। 

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर (नोएडा) स्थित नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजूकेशन एवं हरियाणा की एमडी यूनि0 में आयोजित 53वीं अन्तर महाविद्यालय एथलेटिक मीट (महिला-पुरूष) 2022-23 का अयोजन किया गया। 

जिसमें रनिंग इवेन्ट, थ्रो इवेन्ट एवं जम्प एवं टग ऑफ वार इवेन्ट में प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में अलग-अलग 60 से अधिक महाविद्यालयो के लगभग दो हजार छात्र-छात्राओ द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम दिन रनिंग इवेन्ट (1500 सौ मी0, 100 मी0, 400 मी0 एवं 5000 मी0) दौड़ हुई। उसके पश्चात थ्रो इवेन्ट में गोला थ्रो, आदि हुई। दूसरे दिन (20 किलो मी0 की हाफ मैराथन हुई। एथलेटिक प्रतियोगिता में वेंक्टेश्वरा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर साइंस एवं टेक्नोलॉजी के बीपीएड के छात्र नरेन्द्र कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। 

विजयी छात्र को कॉलेज प्रबंधन द्वारा मंगलवार को कॉलेज में एक कार्यक्रम आयोजित कर दोनो खिलाडियो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। छात्र नरेन्द्र कुमार एवं अजहा खान को उनकी जीत पर बधाई देते हुए वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डॉ सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी एवं परिसर निदेशक डॉ प्रताप सिंह ने छात्र को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवलज भविष्य की कामना की। 

इस अवसर पर प्रो वीसी डॉ राकेश यादव, कुलसचिव डॉ पीयूष पाण्डेय, डॉ बीसी दुबे, प्रधानाचार्य डॉ संजय तिवारी, रजिस्ट्रार डॉ रविशंकर, ब्रजपाल सिंह, दीपक कुमार, पूजा सिंह, अभिषेक महेश्वरी, अंकित छोकर, पूजा शर्मा, अरूण शर्मा, विदीशा, प्रीति, शर्मिला सोलंकी, टीम मैनेजर अभिनव राणा एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here