News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Wednesday, December 21, 2022

वेंकटेश्वरा में ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित,छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती

मेरठ। वेंक्टेशवरा गु्प ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मेरठ कैम्पस मे ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ समूह चेयरमैन डॉ सुधीर गिरि, प्रति कुलाधिपति डा राजीव त्यागी, वीजीआई कैंपस निदेशक डॉ प्रताप सिंह, मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा अधिकारी मेरठ मण्डल डॉ राजीव गुप्ता, कुलसचिव डॉ रवि शंकर, निदेशक-शिक्षा डॉ बीसी दुबे एवं प्राचार्य डॉ संजय तिवारी ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।



कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ राजीव गुप्ता के द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 पर अपने विचार रखे। परिसर निदेशक डॉ प्रताप सिंह के द्वारा आज की उच्च शिक्षा के मुख्य बिन्दुओं समझाते हुए उसकी उपयोगिता को समझाया। प्राचार्य डॉ संजय तिवारी जी ने ओरिएंटेशन प्रोग्राम में उच्च शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान समय पर व्याख्यान दिया।

प्रोग्राम में महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने एक से बढकर एक प्रस्तुति दी। जिसे देखकर सभी ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। निदेशक शिक्षा डॉ बीसी दुबे ने ओरिएंटेशन प्रोग्राम के सफल्तापूवर्क समापन के लिए प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ पंकज कुमार एवं पूजा शर्मा सहित शिक्षा विभाग के सभी आचार्यों शर्मिला सोलंकी, प्रीति त्यागी, विदिषा चौधरी, प्रणव शर्मा एवं अरून शर्मा, गिरीश आजाद सहित कैम्पस के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। जिनके योगदान से ओरिटेंशन प्रोग्राम का सफल आयोजन किया जा सका।
अन्त में परिसर निदेशक डॉ प्रताप सिंह के द्वारा सफल आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं देते हुए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का समापन किया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा कीर्ति एवं कृषा द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here