News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Thursday, January 12, 2023

नेहरू युवा केंद्र द्वारा एमआईटी कॉलेज में राष्ट्रीय युवा सप्ताह का शुभारंभ


मेरठ। नेहरू युवा केंद्र और एमआईटी कॉलेज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में संत स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत युवा दिवस पर संगोष्ठी एवं शुभारंभ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एवं वक्ता सेवानिवृत्त ले. कर्नल अमरदीप त्यागी, विशिष्ट अतिथि एमआईटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ हिमांशु शर्मा, एमआईईटी ग्रुप के मीडिया प्रभारी अजय चौधरी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों, जिला युवा अधिकारी बिधु भूषण मिश्रा और लेखा एवं कार्यक्रम सहायक नरेंद्र त्यागी ने संत स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया। 

कार्यक्रम का संचालन जिला सलाहकार समिति युवा कार्यक्रम के सदस्य प्रिंस अग्रवाल ने करते हुए सभी युवाओं को राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों से अवगत करा राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दी। नरेंद्र त्यागी ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें मेरठ के 12 ब्लॉकों में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़ - चढ़कर प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा ने नेहरू युवा केंद्र  की सराहना करते हुए युवाओं को केंद्र से जुड़ने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को समझना चाहिए। 


मुख्य अतिथि ले. कर्नल अमरदीप त्यागी ने युवाओं को  संत स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने चरित्र और कार्यों से देश - विदेश में पहचान बनाई। आज के युवा अगर स्वामी विवेकानंद के बताए और दिखाए गए मार्ग पर चलें तो वह श्रेष्ठ भारत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। अतिथियों और नेहरू युवा केंद्र के अधिकारियों ने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दस युवा स्वयं सेवकों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण - पत्र देकर सम्मानित किया। अंत में बिधु भूषण मिश्रा ने उपस्थित अतिथियों और युवाओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी युवाओं को युवा शपथ ग्रहण कराई। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में एम.आई.ई.टी ग्रुप के मीडिया प्रभारी डॉ. अजय चौधरी, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हितेश शर्मा, नेहरू युवा केंद्र के प्रशासनिक सहायक शेखर चंद्र खुल्वे और राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मो. शोएब का विशेष योगदान रहा। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here