News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Thursday, January 12, 2023

भारत माता के मानचित्र के रूप में मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय एकता का आह्वान / वेंकटेश्वर में युवा महोत्सव-2023 का शुभारंभ हुआ

  •  स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर वेंकटेश्वर में युवा महोत्सव-2023 का शुभारंभ हुआ
  •  तीन दिवसीय युवा महोत्सव में रन फॉर यूनिटी, कबड्डी, सांस्कृतिक आयोजन, रक्तदान शिविर, रस्साकशी समेत एक दर्जन से अधिक कार्यक्रम होगे आयोजित
  • भारत माता के मानचित्र के रूप में मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय एकता का आह्वान किया
  • भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर अंकित कराने वाले स्वामी विवेकानन्द- डॉ सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह
  • युवाओं के आदर्श, विश्व शांति के संवाहक स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक हैं - डॉ राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय
  • युवाओं ने 200 यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित कर जीवन बचाने का संकल्प लिया


मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में युवाओं के अग्रदूत, युग प्रवर्तक, भारतीय संस्कृति के वैश्विक संवाहक स्वामी विवेकानंद की जयन्ती पर वेंक्टेश्वरा युवा महोत्सव-2023 का का शुभारंभ किया। तीन दिनो तक चलने वाले इस युवा महोत्सव में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताऐ, सांस्कृतिक आयोजन,रक्तदान शिविर, यातायात जागरूकता,महिला सशक्तीकरण समेत एक दर्जन से अधिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।




श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के सीवी रमन सभागार में वेंक्टेश्वरा युवा महोत्सव-2023 का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डॉ सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी, प्रभारी कुलपति डॉ राकेश यादव, आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके एवं स्वामी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डॉ सुधीर गिरि ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाकर भारत को विश्व पटल पर विश्व गुरू के रूप में स्थापित किया। उन्होने युवाओ से उनके आदर्शो पर चलकर देश सेवा करने का आवहृान किया। इस अवसर पर आज पहले दिन एकता दौड़,यातायात जागरूकता रैली एवं रक्तदान शिविर व रस्साकाशी प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। 



प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी ने कहा कि अकेले स्वामी जी ने देश की छवि को विश्व पटल पर पाश्चात्य देशो के सामने विश्व गुरू के रूप में प्रस्तुत कर भारत का मान बढाया, निसन्देह वो यूथ आईकन है। हमे उनके दिखाये गये शान्ति सदभाव एवं वैश्विक एकता के मार्ग पर चलकर पूरी दुनिया का सिरमौर बनने की ओर जाना है। 

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ पीयूष पाण्डेय, मेरठ परिसर निदेशक डॉ प्रताप, अलका सिंह, डीन डॉ संजीव भट्, डॉ सॉची अहलावत, टेक्नीकल सुपरवाईजर फहरीन जहान, पंकज वर्मा, डॉ राजेश सिंह, डॉ सीपी कुशवाहा, डॉ ऐना ऐरिक ब्राउन, डॉ विवेक सचान, डॉ अनिल जयसवाल, डॉ एसएन साहू, डॉ राजवर्द्धन, मारूफ चौधरी, अरूण गोस्वामी, डॉ मोहित शर्मा, मनोज कुमार,शरद चौधरी, अभिषेक चटर्जी, स्वाति सिंह, दिपिका वर्मा, निशा, सुन्दर कुमार, सोनू, राजीव पाल, फिरोज, पंकज, संजीव पाल, डॉ ज्योति सिंह, सैफाली वर्मा, अनु भारद्वाज, प्रीतपाल, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here