News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Thursday, January 25, 2024

75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपज पत्रकार संगठन द्वारा पत्रकार तिरंगा बाइक रैली निकाली गई

- तिरंगा रैली जैसे आयोजन देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना बढ़ाने के लिए : एडीएम सिटी ब्रिजेश सिंह 




मेरठ। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स के पत्रकारों द्वारा पत्रकार तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। तिरंगा बाइक रैली को एडीएम सिटी बृजेश सिंह, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन गुर्जर किनौनी, जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, महामंत्री ललित ठाकुर, कोषाध्यक्ष विश्वास राणा और कार्यक्रम संयोजक रवि ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन गुर्जर किनौनी ने कहा की देश के हर नागरिक को 26 जनवरी पर अपने घर पर तिरंगा लगाना चाहिए। एडीएम सिटी ब्रिजेश सिंह ने कहा कि तिरंगा रैली जैसे आयोजन लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना बढ़ाने के लिए हैं।




तिरंगा रैली सर्किट हाउस से शुरू होकर सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर से होते हुए हापुड़ अड्डा से बेगमपुल आबू लेन मार्केट से सदर होते हुए औघड़नाथ मंदिर पर समाप्त हुई। पत्रकारों की रैली में स्वागत में जेलचुंगी चौकी प्रभारी स्नेहप्रकाश, तेजगढ़ी चौकी पर मेडिकल थाना प्रभारी सूर्यदीप विश्नोई, सेंट्रल मार्कीट में व्यापारी नेता किशोर वाधवा, सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर के अध्यक्ष किशोर वाधवा और कैलाश डेरी वाले जितेंद्र अग्रवाल उर्फ अट्टू भईया और आबू लेन व्यापार संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह करनैल, महामंत्री आकाश खन्ना एवं कोषाध्यक्ष राजवीर सिंह ने उपज संस्था के अध्यक्ष अजय चौधरी, जिलामहामंत्री ललित ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष विश्वास राणा व समस्त उपज टीम को माला पहनाकर स्वागत किया। पत्रकारों को तिरंगा बाइक रैली जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वहां मौजूद सभी लोगों ने भारत माता की जय और 'वंदे मातरम' के नारे लगाने शुरू कर दिए। जब सभी पत्रकार अपनी मोटरसाइकिलों पर हाथ में तिरंगा लहराते हुए मेरठ शहर के हर चौराहे पर निकले तो लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। औघड़नाथ मंदिर पर जिला अध्यक्ष अजय चौधरी और महामंत्री ललित ठाकुर ने सभी पत्रकारों पर फूल बरसाए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here