मेरठ। जानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ बागपत रोड स्थित विद्या नॉलेज पार्क की पार्किंग में खड़े दर्जनो स्कूटी के डिग्गी का ताला तोड़कर 25 से अधिक मोबाइल फोन और कीमती सामान चोरी कर लिया गया।
आपको बता दें कि मंगलवार को दोपहर 2 बजे की पाली में दीवान कॉलेज के छात्रों का एलएलबी का पेपर था। छात्रों ने अपने वाहन बाहर विद्या नॉलेज पार्क की पार्किंग में खड़े कर दिए थे। छात्रों ने अपने मोबाइल फोन समेत कीमती सामान और पर्स स्कूटर की डिक्की में रखे थे।
जब छात्र छात्राएं परीक्षा देकर शाम 5:00 बजे वापस लौटे तो देखा कि उनके स्कूटी के डिग्गी का ताला टुटा हुआ है। इस दौरान 25 से ज्यादा छात्रों के मोबाइल फोन और कीमती सामान चोरी कर लिए गए। जब छात्र छात्राओं ने हंगामा किया तो कॉलेज प्रशासन ने मामले को दबाने की कोशिश की लेकिन बुधवार को छात्रों के परिजन विद्या कॉलेज पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। जानी थाने से पुलिस पहुंची और सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो देखा कि एक युवक स्कूटरों के पास खड़ा होकर उनके ताले तोड़ रहा है और सामान चोरी कर रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गया। चोरी की घटना बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पीड़ित छात्रों ने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।
जानी थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित छात्रों ने थाने में तहरीर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा

No comments:
Post a Comment