News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Tuesday, February 27, 2024

स्मार्टफोन पाकर स्मार्ट हुए 120 छात्र

मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में स्मार्टफोन का वितरण किया गया। इसमें बीएससी एग्रीकल्चर और बीसीए के 120 छात्रों को स्मार्टफोन प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन बांटे।

गौरव चौधरी ने कहा कि आज के युग में स्मार्टफोन हर व्यक्ति के लिए लाभकारी है। आप लोगों को जो स्मार्टफोन वितरित किए जा रहे हैं उसका प्रयोग केवल अच्छे कार्य व पढ़ाई के लिए करें। सभी विद्यार्थियों से अपने देश, मातृभाषा और माता-पिता का सम्मान करने की अपील की। इस अवसर पर निदेशक डॉ आलोक चौहान, बीटेक निदेशक डॉ सोमेंद्र शुक्ला, प्रिंसिपल डॉ हिमांशु शर्मा,अजय चौधरी,ललित चौधरी,तनु चौधरी,संदीप कपूर मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here