मेरठ ज़िले में 400 से अधिक स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी का युवा मोर्चा युवा चौपाल का आयोजन कर युवाओं से संवाद करेगा। युवा चौपाल में 18 से 35 वर्ष के युवाओं को मोदी सरकार की उपलब्धियों की अवगत कराया जायेगा। यह जानकारी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहन गुर्जर ने दी। वह शनिवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आर्यन त्यागी ने कहा कि युवा चौपाल कार्यक्रम में आगामी लोक सभा चुनावों के लिए पार्टी के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

No comments:
Post a Comment