News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 24, 2024

आर्थिक रूप से कमजोर 6 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति चेक वितरित किये,छात्रवृत्ति पाकर खिले चेहरे

मेरठ। पढ़ाई में अव्वल और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए परतापुर बाईपास स्थित एमआईटी में छात्रवृत्ति चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि एमआईटी के चैयरमेन विष्णु शरण ने 6 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के चेक बांटे। आपको बताते चलें पिश्तिया विद्या उषा ट्रस्ट द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को अपनी पढ़ाई बिना किसी वित्तीय समस्या के जारी रखने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। 6 मेधावी बच्चों को 30 हज़ार रुपए प्रति छात्र को छात्रवृत्ति दी गई। जो कि पढ़ाई के दौरान हर वर्ष दी जाएगी।

विष्णु शरण ने बताया कि वर्ष 2015 में महसूस किया कि जो बच्चे पढ़ाई में अव्वल और आर्थिक रूप से कमजोर हैं तथा उन्हें समाज कल्याण से भी किसी कारणवश छात्रवृत्ति नहीं मिल पायी है, अतः ऐसे छात्र धन के अभाव में पढ़ाई जारी नहीं रख पाते हैं। इस प्रकार के छात्रों की आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए पिश्तिया विद्या उषा ट्रस्ट का गठन किया गया। पिछले 10 वर्षों से मेधावी छात्रों की मदद छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है,जो आर्थिक रूप से कमजोर है। 

इस दौरान 6 छात्र-छात्राओं  को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। छात्रवृत्ति पाकर छात्रों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गयी। मंच संचालन निगारिश सैफी ने किया।

इस अवसर पर एमआईटी कॉलेज के वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, निदेशक डॉ सोमेंद्र शुक्ल, प्राचार्य डॉ हिमांशु शर्मा, डीन डॉ गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here