News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Wednesday, February 21, 2024

एमआईईटी के प्रोफेसर डॉ आलोक और डॉ अनुराग ने औषधीय पेय विकसित किया

मेरठ। एमआईईटी के फार्मेसी विभाग के प्रोफेसर डॉ आलोक शर्मा और डॉ अनुराग चौधरी ने एक पौस्टिक औषधीय पेय पदार्थ कॉलेज की लैब में विकसित किया है। इस पेय पदार्थ में आंवला एवं अश्वगंधा के फाइटोन्युट्रिशन का प्रयोग किया गया है।  

डॉ. आलोक शर्मा ने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली के कारण लोग उचित आहार और पौष्टिक आहार नहीं ले पाते हैं।   इसके कारण थकान, काम में मन न लगना और जीवनशैली से जुड़ी अन्य बीमारियों ने हमें घेर लिया है।  यह पेय पदार्थ शरीर के लिए आवश्यक फाइटोन्यूट्रिशन से भरपूर है। और लोग इसे चाय और कोल्ड ड्रिंक की तरह कहीं भी ले जा सकते हैं। डॉ. अनुराग चौधरी ने बताया कि आंवला रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ शरीर के मेटाबॉलिज्म और एनर्जी लेवल को भी बढ़ाता है। अश्वगंधा मानसिक तनाव और चिंता को कम करती है। मासपेशियो की ताकत बढ़ाता है।  

हमारे द्वारा बनाए गए पौष्टिक औषधीय पेय का फार्मूला और तकनीक हरिद्वार स्थित अबुलडे लाइफसाइंस प्राइवेट लिमिटेड को हस्तांतरित कर दी गई है। कंपनी जल्द ही इस पेय पदार्थ को बाजार में लांच करेगी। कंपनी के निदेशक ने प्रौद्योगिकी हस्तांतरण दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर किए।  एमआईईटी निदेशक डॉ. ब्रिजेश सिंह ने इस तकनीक के विकास और हस्तांतरण के लिए डॉ. आलोक शर्मा और डॉ. अनुराग चौधरी के अथक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि प्रौद्योगिकी विकास के लिए संस्थान में इन्क्यूबेशन सेल, अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर और आइडिया लैब की स्थापना की गई है।  इस अवसर पर चेयरमैन विष्णु शरण ,वाईस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल ,निदेशक डॉ बृजेश सिंह ,मीडिया हेड अजय चौधरी ने बधाई दी।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here