News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Monday, February 19, 2024

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के सहयोग से एमआईटी में तीन महीने का आवासीय प्रशिक्षण शुरू

मेरठ। विष्णु एजुकेशन फाउण्डेशन के अन्तर्गत परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मेें टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा खुर्जा मे लगने वाले सुपर थर्मल प्लांट से लाभान्वित 15 गांव के 15 छात्रों को तीन महीने का आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। तीन महीने रिटेल सेल्स एसोसिएट कोर्स का प्रशिक्षण दिया जायेगा। तीन महीने के प्रशिक्षण का संपूर्ण सुविधा खर्च टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा सीएसआर से किया जा रहा है। कोर्स का उद्देश्य छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान करके उनकों रोजगारपरक बनाना है।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के खुर्जा सीएसआर मैनेजर गजेन्द्र सिंह ने कहा कि छात्रों को स्किल इंडिया का सर्टिफिकेट प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पास करने के बाद प्रदान किया जायेगा। एमआईटी के वाॅइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल ने कहा कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड और एमआईटी के सहयोग से छात्रों को कौशल विकास का अवसर प्रदान करना, उन्हें रोजगारपरक बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इस परियोजना में लाभान्वित गांव के बेरोजगार युवाओं को न केवल रोजगार के अवसर प्रदान होगें साथ ही उनके स्किल डेवलपमेंट में भी मदद मिलेगी। सभी छात्रों को राॅकी सचान, सालिका अनम, बृजेश गोयल द्वारा रिटेल सेल्स एसोसिएट से जुड़ी ट्रेनिंग दी जा रही है। इस दौरान एमआईटी के वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, डायरेक्टर सोमेन्द्र शुक्ला, वाइस प्रेजिडेंट विभूति शंकर, डाॅ. शैलेन्द्र त्यागी, मीडिया प्रभारी अजय चैधरी ने बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here