विद्या की अधिष्ठात्री है मां सरस्वती : अजय चौधरी
मोदीपुरम। सखी व्यावसायिक शिक्षा प्रसार समिति द्वारा अप्पू एन्क्लेव में बसंत उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मां सरस्वती का हवन यज्ञ एवं बच्चों के लिए चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सभी ने हवन यज्ञ में आहुति डालने के साथ-साथ मां सरस्वती की वंदना की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय चौधरी, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट मेरठ, सखी वोकेशनल शिक्षा प्रसार समिति की प्रबंधक कुसुमलता शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, जूली, रविंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। संस्था की प्रबंधक कुसुम लता शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी संस्था पिछले 22 वर्षों से महिलाओं एवं बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है।मुख्य अतिथि अजय चौधरी ने कहा की सरस्वती विद्या, बुद्धि व ज्ञान को प्रदान करती है। मां सरस्वती विद्या की अधिष्ठात्री है। उन्होंने कहा कि वाणी, ज्ञान और विनम्रता ये तीन गुण हैं। इनकी सहायता से व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर बनाकर बुलंदियों को छू सकता है। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
No comments:
Post a Comment