मेरठ। राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव-2024 के अन्तर्गत जिला युवा संसद का आयोजन कार्यालय नेहरू युवा केन्द्र, मेरठ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सभागार में वर्चुअल माध्यम से किया गया। इसमें 04 जनपद मेरठ, बागपत, सहारनपुर एवं शाहजहांपुर ने भाग लिया। इसमें मेरठ ने नोडल जनपद में की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ सरोजनी अग्रवाल, सदस्य विधान परिषद, उत्तर प्रदेश, मेरठ ने वर्चुअल माधय से किया। डॉ सरोजनी अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि यदि युवा अपने दायित्व एवं कर्तव्यों को समझे तो भारत को विकसित देश बनने में समय नही लगेगा। जिससे प्रधानमन्त्री के विकसित भारत बनाने का संकल्प पूरा हो सकेगा। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र त्यागी लेखा एवं कार्यक्रम सहायक ने किया। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी अरूण कुमार तिवारी, जिला युवा अधिकारी, बागपत के द्वारा दी गयी। जिला युवा संसद उत्सव की भाषण प्रतियोगिता में जनपद मेरठ से अनुष्का ने प्रथम, गायत्री अग्रवाल ने द्वितीय एवं आयुषी राजौरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जनपद सहारनपुर से गुंजन भंडारी ने प्रथम, फातिमा नवाज ने द्वितीय एवं आर्यव्रत मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जनपद शाहजहांपुर से ललित हरि मिश्रा ने प्रथम, शिवम तिवारी ने द्वितीय एवं उन्सा फातिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जनपद बागपत से इनाम उल हसन ने प्रथम, शिवम ने द्वितीय एवं सुषमा त्यागी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला स्तरीय प्रथम एवं द्वितीय विजेता को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता लखनऊ में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। निर्णायक समिति में डॉ कविता त्यागी प्रोफेसर मेरठ कालिज मेरठ,डा पंकज शर्मा एसोसिएट प्रोफेसर एनएएस कालिज मेरठ, राजीव शर्मा, न्यूज चैनल जनर्लिस्ट सिटी हलचल मेरठ, डॉ विकास चद्रा, असिस्टेट प्रो माछरा डिग्री कालिज, मेरठ एवं शीलवर्द्धन पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, पर्यटन विभाग उप्र ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के आयोजन में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मो शोएब, सन्दीप, प्रिन्स एवं श्री चन्द्रशेखर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Friday, February 16, 2024
राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव-2024 अंतर्गत जिला युवा संसद का आयोजन
About NewsUP 24x7
Newsup24x7 is an online news portal where you can find all the important and trending news near about you.
मेरठ
Labels:
मेरठ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment