उन्होंने कहा कि चौधरी साहब देश के प्रत्येक किसान की आत्मा में वास करते हैं। उन्होंने ही जमींदारी प्रथा से किसानों को मुक्ति दिलाकर जमीन का मालिकाना हक दिलाया था। उनके कार्यकाल को पूरी दुनिया में सराहा जाता है। उन्होंने कहा कि लोकदल आज भी उनके बनाए नियम और बताएं रास्ते पर चल रही है। लोकल किसानों की लड़ाई लड़ती रहेगी और आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान किसानों की आवाज को बुलंद किया जाएगा।
मेरठ। भारत सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किए जाने पर लोकदल कार्यकर्ताओं ने मवाना में जश्न मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए मिठाइयां बाटी। इस दौरान लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेंद्र सिंह ने जहां सरकार को बधाई दी वहीं भारत रत्न सम्मान के लिए लोकदल के एक-एक कार्यकर्ता की जीत बताई। लोकदल के सभी कार्यकर्ता देर शाम से ही मवाना स्थित पार्टी कार्यालय पर जुटना शुरू हो गए। शाम से ही शुक्रवार मध्य रात्रि तक चौधरी चरण सिंह जिंदाबाद के नारे लगाते हुए लोकदल कार्यकर्ता आतिशबाजी करते रहे। इस दौरान सतरंगी आतिशबाजी से आसमान भी रंग बिरंगा हो गया। राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेंद्र सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को सम्मान दिलाने के लिए पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता ने कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया जिसका परिणाम आज सभी के सामने हैं।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment